उरई, जनवरी 13 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में मंगलवार दोपहर छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। जो नहाने और कपड़े धोने के बाद छत पर धूप ले रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से सीधा नीचे जा गिरी। मंगलवार दोपहर को थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा निवासी सर्वेश सिंह की पत्नी आरती देवी 45 वर्ष सर्दी के मौसम में धूप सेंकने के लिए छत पर गई थी। छत पर टहलते हुए धूप सेंकते समय वह अचानक से छत की बाउंड्री पर आ गई और छत से फिसलकर नीचे जा गिरी। छत से गिरने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल उनके पास पहुंचे और आनन फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...