नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। खजूरी खास इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। आरोपी लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। ठंड से बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य छत पर धूप में बैठकर चाय पी रहे थे, इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। करीब 20 मिनट के भीतर चोर मुख्य दरवाजे और आलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने और 73 हजार रुपये से अधिक राशि लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जमील अपने परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी में ई-ब्लॉक के मकान नंबर 441 में रहते हैं। एक फरवरी दोपहर करीब तीन बजे पूरा परिवार एक रिश्तेदार के साथ छत पर बैठा था। नीचे सभी कमरों में ताले लगे हुए थे। करीब 3:20 बजे जब परिवार वापस नीचे आया तो मुख्य गेट का कुंडा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.