गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थानाक्षेत्र के इस्लामनगर स्थित अमन कॉलोनी में छत पर चिनाई कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस्लामनगर की अमन कॉलोनी के रहने वाले फुरकान ने बताया कि उनके घर के पीछे वसीम व समीर आदि का मकान है। 18 अक्तूबर 2025 को आरोपी अपने घर की छत की चिनाई करवा रहे थे। इस दौरान उनकी घर की छत की दीवार पर ईंट लगा रहे थे। पीड़ित के पिता हसमुद्दीन ने अपने घर की छत पर दीवार न रखने को कहा तो आरोपी समीर, सना, महराज उनकी छत पर आकर गाली गलौज करने लगे और लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पीड़ित का परिवार अपनी जान बचा...