सहारनपुर, अप्रैल 18 -- देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव डेहरा में छत पर कपड़े फैलाने गई महिला नितम (30) करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के डेहरा गांव निवासी लालचंद की पुत्री नितम का विवाह जनपद मुजफ्फरनगर में पुरकाजी के जटखेड़ा गांव निवासी नीटू के साथ हुई थी। कुछ दिनों से वह मायके आई हुई थी। गुरुवार देर शाम वह धूले कपड़े फैलाने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान वह वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे जांच उपारांत मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों के लिखित आश्वासन के बाद शव को उनके सुपूर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.