देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। छत पर कपड़े सूखाने गई महिला के घर में दिन दहाड़े चोरी हो गई। घर के प्रवेश गेट की कुंडी लगी थी। चोरों ने उसे खोलकर वारदात को अंजाम दिया। बीते 20 जनवरी को हुई घटना में पीड़ित को लंबे चक्कर कटाने के बाद बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। नेताजी मोहल्ला निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की यह घटना बीते 20 जनवरी की दोपहर को हुई। उस वक्त उनकी पत्नी सपना गुप्ता घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब दो बजे वह नीचे के दरवाजे पर कुंडा लगाकर छत पर कपड़े सुखाने चली गईं। करीब आधे घंटे बाद नीचे आईं, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। चोर सोने की तीन अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पायल, करीब 30 सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.