फतेहपुर, फरवरी 21 -- जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला मूलचंद गली निवासी राजकांती पत्नी राजेश सविता पर छत पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। राजकांती घर की छत पर कपड़े फैलाने गई थीं, तभी अचानक बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनके हाथ और कमर में काटने से गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाया। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...