लखनऊ, सितम्बर 19 -- तेलीबाग के बलदेव विहार में बंदर ने छत पर कपड़े उठाने गई महिला को काट कर घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर बंदर भागे। बलदेव विहार के ब्राह्मण टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा की पत्नी सुनीता शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक बजे अचानक बरसात के कारण छत पर कपड़े उठाने गई थीं। तभी अचानक बंदर ने उन पर छलांग लगा दी। सुनीता के सिर और चेहरे को नोच लिया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े उसके बाद बंदर भागा। उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद ,नगर निगम कार्यालय, वन विभाग सभी को सूचना दी गई लेकिन किसी ने बंदरों से बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र के लोग बंदरों की दहशत में जीने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.