बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला में मंगलवार रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ दुकान पर जुट गई। केशोपुर सठला निवासी मनोज गर्ग की मुख्य बाजार में किराना की दुकान है। वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पर अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला और लकड़ी के दरवाजे व गल्ला टूटे हुए मिले। जांच में पता चला कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और अंदर से दरवाजे तोड़कर नकदी व कीमती सामान समेट ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी क...