आरा, फरवरी 18 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के हतिमगंज गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में छत के रास्ते प्रवेश कर नगदी और कीमती जेवरात की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार हतिमगंज निवासी सिगासन सिंह के घर में छत के रास्ते चढ़कर अंदर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे। उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। इसके बाद चोर कीमती सामान रखा दो बक्सा ले भागे। सुबह घर से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में खाली बक्सा और पुराने कपड़े बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि चोर बक्से में रखे लगभग छह हजार रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के दो पायल और अन्य कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। खेत में फेंके गए बक्से को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस ...