आजमगढ़, फरवरी 3 -- पल्हना, हिन्दुस्तान संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चक भटौली गांव में शनिवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चक भटौली गांव निवासी आशुतोष मिश्रा के परिवार के लोग शनिवार की रात में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद घर में रखा बाक्स, आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन के साथ ही 1.30 लाख रुपये समेटकर फरार हो गए। परिवार के लोग रविवार की सुबह उठे तो घर में सामान बिखरे देखकर उनके होश उड़ गए। आशुतोष मिश्र ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। इस पर डाग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। सीओ अनंत शेखर ने भी मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.