मऊ, मार्च 23 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के कटघराशंकर में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एक मकान में कीचन और एक अन्य कमरे की छत के नीचे का आधा भाग भरभरा कर गिर गया। इस घटना में कीचन में काम कर ही महिलाओं को हल्की चोट आई। वहीं मलबे में दबकर लगभग 50 हजार का नुकसान हो गया। इस घटना की आवाज सुनकर मौके पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने जानकारी ली। कटघराशंकर निवासी भोला कन्नौजिया के घर में शनिवार की सुबह महिलाएं कीचन में काम कर रही थी। बाकी सदस्य अन्य कमरे में थे। इस बीच कीचन और एक अन्य कमरे की छत में लगी सरिया के नीचे का भाग भरभरा कर अचानक नीचे गिर गया। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना से आस पास के लोग मौके पर जुट गए। गनीमत यह रहा कि हादसे में घर के किसी व्यक्ति को गम्भीर चोट नहीं आई। हालांकि इस हादसे से फ्रीज़, कूलर सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.