बहराइच, दिसम्बर 18 -- नानपारा, संवाददाता। एक विवाहिता का शव गुरूवार दोपहर में घर में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता मिला। इसके बाद युवती का पति फरार हो गया। मायके से आए परिजनों ने दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाकर खुदकुशी के षड्यंत्र की आशंका जताई है। सूचना पर फोरेंसिक व पुलिस ने तहकीकात की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नानपारा कोतवाली के इटहा गांव में गुरुवार को ननकई (23) पत्नी राहुल का शव छत के कुंडे में फंदे से लटकता मिला। रामगांव थाने के गम्भीरवा बाजार निवासनी ननकई का विवाह दो वर्ष पूर्व नानपारा कोतवाली के इटहा निवासी राहुल के साथ हुआ था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किसी तरह इसकी सूचना मृतका के मायके वालो को हुई। वह बेटी की ससुराल पहुंचे। शव पर चोटों के निशान मिले। मायक...