बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के छतरिया गांव निवासी ट्रक चालक संजय निषाद (32) का शव उसके घर में छत के कुंडे से लटकता हुआ मिला। संजय निषाद रात में खाना खाने के बाद अलग कमरे में सोने चला गया था। सुबह पत्नी ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में पत्नी ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृष्य देखकर उसके होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का माना जा रहा है। घरवाले घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय निषाद मुंबई में ट्रक चलाता था। करीब तीन महीने प...