बहराइच, फरवरी 20 -- बाबागंज, संवाददाता। चरदा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव कमरे के अंदर छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटकता मिला है। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रूपईडीहा थाने के चरदा निवासी अजय चौरसिया (28) पुत्र कमल चौरसिया का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला । घटना के समय घर के भीतर उसकी मां, पत्नी और बहन मौजूद थीं। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने तहकीकात में बताया कि कमरे का किवाड़ अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां अजय को फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ रमेश रावत ने बताया कि प्रथम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.