कन्नौज, जनवरी 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर में घनी आबादी व मकानों के ऊपर से निकली बिजली लाइनें जीवन के लिए संकट बनी हुई हैं। छत से निकली बिजली लाइन की चपेट में आने से एक बालक झुलस गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। नगर के मोहल्ला रामकृष्ण नगर, सीमन्त नगर, मुजाहिद नगर में तमाम घरों के ऊपर से एचटी बिजली लाइन निकली हैं। जिससे अक्सर घटनाएं हो रही हैं। कई महीने पहले हाई टेंशन लाइन का तार टूट जाने से उसके संपर्क में आए आधा सैकड़ा से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे लोगों के सिर पर हमेशा मौत का साया बना रहता है। गुरुवार को मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी राम रतन गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र अंश गुप्ता पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र पाल के यहां बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान गेंद छत पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.