मिर्जापुर, मई 11 -- राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पत्थरखुरा गांव में शनिवार की रात सीढ़ी से फिसल कर गिरने से महिला जख्मी हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर महिला को घर भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के पत्थर खुरा गांव निवासी 32 वर्षीय सुनीता शनिवार की रात बिजली कटने के बाद छत पर सोने के लिए जा रही थी। तभी छत की सीढ़ी पर पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गई। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सुनीता को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...