मिर्जापुर, मई 12 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पत्थर खुरा गांव में शनिवार की रात सीढ़ी से फिसलकर गिरने से महिला जख्मी हो गई। घरवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर महिला को घर भेज दिया गया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पत्थर खुरा गांव निवासी 32 वर्षीय सुनीता शनिवार की रात बिजली कटने के बाद छत पर सोने के लिए जा रही थी। तभी छत की सीढ़ी से अचानक सुनीता का पैर फिसल गया। जिससे वह सीढ़ी से नीचे गिरकर जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद हालत में सुधार देख सुनीता को घर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...