सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र करमहिया गांव में सोमवार की सुबह एक किशोरी की उसके घर में छत की कुंडी से लटकती लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के करमहिया गांव निवासी खुशबू(16) पुत्री रामशंकर प्रजापति की घर में छत की कुंडी से लटकती लाश मिली। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...