सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शहर के राम प्रसाद नगर वार्ड में एक युवक का शव छत की कुंडी से रस्सी के फंदे के सहारे बुधवार की सुबह लटकते मिला। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मायके गई पत्नी वापस आई तो दहाड़े मार कर रोने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। राम प्रसाद नगर वार्ड निवासी हरिश्चंद्र जायसवाल (35) पुत्र प्रेमचंद की पत्नी बबीता अपने तीनों बच्चों के साथ तीन दिन पहले मायके गई थी। वह अकेला घर पर था। वह मकान के निचले हिस्से में रहता था जबकि दो भाई ऊपरी तल पर परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की सुबह वह काफी देर तक सोकर नहीं उठा तो भाई ने आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने झांक कर देखा तो उसका शव कुंडी से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.