गोरखपुर, जनवरी 4 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के खोराबार गांव में शनिवार की शाम 26 वर्षीय महिला ने छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार खोराबार गांव की 26 वर्षीय रीतू ने शनिवार को करीब शाम पांच बजे अपने घर के अंदर कमरे में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पति विजय ने खिड़की से झांककर देखा, जहां रीतू का शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना प्रभारी खोराबार इत्यनंद पांडेय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया...