आजमगढ़, जनवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के टिकर पैठान गांव में मंगलवार की शाम छत का बारजा गिरने से राजगीर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज के रग्घूपुर गांव निवासी 52 वर्षीय पतिराम पासवान राजगीर का काम करते थे। मंगलवार की शाम को टीकर पैठान गांव निवासी रमेश पांडेय उन्हें अपने मकान का प्लास्टर कराने के लिए मकान दिखाने ले गए थे। मकान देखने के बाद जैसे ही वह बाहर निकले कि छत का बारजा उनके सिर पर गिर गया। हादसे में वे जख्मी हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग उन्हें लेकर महराजगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.