झांसी, फरवरी 18 -- झांसीककरबई थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। ग्राम पंचायत कचीर में निर्माणाधीन मकान का जीना (सीढ़ियां) भर-भराकर ढह गई। वहीं मबले में दबकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया तो उसके परिवार में कोहराम। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कचीर निवासी सुनील कुमार अरिवार (30) बेटा तुलाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती देर शाम उसके निर्माणाधीन मकान की पाड़ (बांस-बल्लियां) खुल रही थीं। सुनील भी वहीं खड़ा होकर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक तेज आवाज हुई और निर्माणाधीन सीढ़ियां भर-भराकर गिर गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सुनील मलबे के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। काम कर रहे कारीगर दहशत में आ गए। शोर सुनकर ग्रामीण मदद को दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.