जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- करपी, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोड़ के निकट स्थित आनंदबाग मुहल्ले में छत का छज्जा टूट कर गिर जाने से दो महिलाएं जख्मी हो गई। दोनों को पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा हेतु ले जाया गया। जख्मी महिला कृष्णा प्रसाद उर्फ सरदार जी की पत्नी एवं भतीजी बताई जाती है। जो मूल रूप से बनदोपुर के निवासी बताये जाते है। वे पिछले कई वर्ष घर बना कर रहते थे एवं प्रखंड मुख्यालय के निकट एक छोटी सी गुमटी खोल रखे थे। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी छत के ऊपर घेरे हुए छज्जे पर चढ़ कर भींगे कपड़े को सूखने के लिए डालने गई थी। तभी अचानक छज्जा धराशाई हो गई और दोनों महिलाएं नीचे चली आई । आननफानन में लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। दोनों को गंभीर चोटे आई है जबकि एक का दोनों हाथ टूटने की बात कही जा रही है।...