बांका, अगस्त 13 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर नृशंस तरीके से हत्या कर दिया। मृतक युवक की पहचान उक्त गांव के संटू उर्फ धन्ना मिश्र(30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होते ही गांव में सनसनी फैल गई । जब गांव के कुछ लोगों ने बगीचा के समीप अजय ठाकुर की खेत में खून से लथपथ एक युवक का शव देखा तो घटनास्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी। बेटे की मौत की खबर सुन मां कंचन देवी, छोटा भाई रौशन मिश्र सहित अन्य परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे। घटना की सूचना थाना को दी गई। थानाध्यक्ष मंटू कुमार, अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र मिश्र, मोहम्मद शहजाद सहित अन्य पुलिस बल पहुंचे। युवक के गला ,पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में जगह - जगह धारदार हथियार से कटे होने के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.