अररिया, फरवरी 19 -- अररिया, वरीय संवाददाता गुरूवार को अभा विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के तत्वावधान में शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में महापराक्रमी, शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक तथा धर्म के प्रति समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। समारोह का उद्घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह द्वारा शिवाजी महाराज के तैल्य चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रो सिंह ने कहा कि भारत में समय-समय पर ऐसे लाल पैदा हुए हैं जो अपने शौर्य के बल पर अपने को अजर अमर कर दिया। इन्हीं में से एक थे छत्रपति शिवाजी महाराज। बरसों से मुस्लिम आक्रांताओं के आक्रमण को झेल रहे भारत में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी को उनके जयंती के अवसर पर शत-शत नमन। छत्रपति शिवाजी महाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.