बिजनौर, फरवरी 19 -- बढ़ापुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कस्बेवासियों व स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर हिंदू संगठन के लोगों ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा निवासी अदिति गुप्ता ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर तिलक लगाकर किया। इस दौरान म्यूजिक सिस्टम(डीजे) की धमक पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा श्री शिव चुन्नी वाला मंदिर के रामलीला मैदान से शुरू होकर श्री फकीर चंद आर्य इंटर कालेज, टांडा साहूवाला मार्ग, सब्जी मंडी चौराहा, मुहल्ला नौमी, पुलिस चौकी, श्री बड़ा शिव मंदिर से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर संम्पन हुई। शोभायात्रा में श्रीराम सेना संगठन के जिलाध्यक्ष राजू पाल, बबीता गुप्ता,...