मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा ने गुरुवार को छोटी सरैयागंज स्थित शहीद भगवान लाल स्मारक सभागार में सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई। इसकी अध्यक्षता डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। मंच संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। इस दौरान लोगों ने शिवाजी महाराज की तस्वीर पर फूल अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। डॉ. रमेश ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान नायक हैं। राष्ट्र ऐसे महान नायक को कभी भूल नहीं सकता। मौके पर डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. दीपक सिद्धार्थ, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार सत्येन, परमेश्वरी देवी, मुन्नी चौधरी, दीनबंधु आजाद, रणवीर अभिमन्यु, राणा देवीदयाल,अजय कुमार, चिराग पोद्दार आदि थे।

हिं...