आगरा, फरवरी 19 -- शिवसैनिकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। शिवसैनिकों ने आगरा किला अमर सिंह गेट के सामने शिवाजी महाराज की प्रतिमा के चारों ओर क्षेत्र को भगवामय कर दिया। उनकी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण कर हिंदुत्व रक्षा का संकल्प दिलाया। शिवसेना के जिला मुख्यालय पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में हिंदुओं की रक्षा की। इस दौरान कमल गुलाटी, विनायक माने, रिंकू गोला, राकेश सचदेवा, महावीर गोला, अरुण कुमार, रोहन, बॉबी गोला, रश्मि वर्मा, अंजली माहौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.