पलामू, फरवरी 21 -- श्री रामसेना झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मुगल काल में जब देश का सनातनी समाज त्राहिमाम कर रहा था। तब हिंदू स्वराज की स्थापना शिवाजी महाराज ने की और मुगलों को लोहे के चना चबाने पर बाध्य किया। इस अवसर पर श्री राम सेना राज्य प्रमुख पंकज जायसवाल, जितेन्द्र प्रसाद,दिनेश पासवान, अनिल कुमार रवि, विनय जायसवाल, विनोद जायसवाल, गणेश प्रसाद,मंटू जायसवाल, सोनू जायसवाल ,विकास चंद्रवंशी,रंजीत कुमार, राजेश पासवान, धीरज जायसवाल, पंकज जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, विक्रम कुमार, बिक्की कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...