गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। छत्रपति शिवाजी की जयंती गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम चंद ने किया। मुख्य वक्ता इंद्रजीत सिंह चंदेल ने शिवाजी महाराज के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में मर्यादा, कूटनीति और छापामार युद्ध नीति का प्रभावी प्रयोग किया। नरसिंह प्रसाद सिंह ने बताया कि शिवाजी का राजतिलक काशी से विद्वान गागा भट्ट को बुलाकर कराया गया था। कार्यक्रम में एडवोकेट रणंजय सिंह, यूपी एन सिंह, इंजीनियर योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह सारथी, विजय बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एव...