बांदा, जून 26 -- बांदा। संवाददाता समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में छत्रपति शाहू जी महराज की जयंती मनाई गई। पदाधिकारीयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने की। किरण वर्मा ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। अदम्य साहस के बारे में बताया। यहां उमेश यादव, प्रोफेसर सुनील यादव, प्रमोद गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...