भागलपुर, जून 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने रविवार को बड़ौदा रियासत के राजा और भारत में सर्वप्रथम आरक्षण के जनक कहे जाने वाले 'छत्रपति शाहूजी महाराज' की 151वीं जयंती का आयोजन किया। कार्यक्रम संघ के सचिव सोहिल दास के नेतृत्व में बहुजन साथियों के साथ मिलकर मनाया गया। अवसर पर उपस्थित सभी बहुजन बुद्धिजीवियों ने छत्रपति शाहूजी महाराज के ऐतिहासिक जीवन कार्य पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनकी विरासत और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों के भारत की दिशा में बहुजन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपनी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को स्थापित करने हेतु शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.