विकासनगर, दिसम्बर 7 -- देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र के आराध्य छत्रधारी चालदा महासू महाराज के खत पशगांव दसऊ मंदिर में ढाई साल का प्रवास पूर्ण होने के पश्चात चालदा महाराज अपने अगले पड़ाव की यात्रा आज से शुरू होगी। यात्रा की तैयारियों में रविवार को ग्रामीण जुटे रहे। महाराज के मंदिर को चार कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बीते एक महीने से खत पशगांव के 15 गांवों के ग्रामीण प्रवास यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए थे। छत्रधारी चालदा महासू महाराज आज दसऊ मंदिर से प्रस्थान करेंगे और 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र के पश्मी गांव स्थित चालदा महासू महाराज मंदिर में विराजमान होंगे। इससे पूर्व बीते छह दिसंबर को महासू देवता मंदिर हनोल से बोठा महासू महाराज का देव डोरिया दसऊ गांव पहुंचा। चालदा महासू महाराज के देव पुजारी भादूराम नौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.