रायपुर, अगस्त 13 -- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार संगठन में बड़ी नियुक्ति की गई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 13 प्रवक्ता, अलग-अलग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। कुल 47 लोगों को लिस्ट में जगह दी गई है। जगन्नाथ पाणिग्रही, रूपकुमारी चौधरी समेत 8 को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को मंत्री बनाया गया है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को BJYM (भारतीय जनता युवा मोर्चा) का अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा पदाधिकारियों की नई लिस्ट को प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.