जमशेदपुर, जनवरी 11 -- जमशेदपुर। छत्तीसगढी तेली साहू समाज के द्वारा डिमना में वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय एवं सभी क्षेत्रिय पदाधिकारी, पार मुखिया एवं महिला सदस्य सम्मिलित हुई। स्वादिष्ट भोजन के साथ साथ महिला एवं पुरुषों के मनोरंजक गेम्स भी रखी गयी थी जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। वनभोज को सफल बनाने में मुख्य रूप से मनमोहन लाल साहू, राम नरेश साहू, केशव लाल साहू, गिरवर प्रसाद साहू, जया साहू, गीता देवी, अनिता साहू, कमला साहू एवं सभी पदाधिकारी और सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...