गया, दिसम्बर 17 -- जीविका मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के तहत संचालित आजीविका गतिविधियों को नजदीक से समझने के उद्देश्य से बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की एक उच्चस्तरीय टीम बोधगया पहुंची। इस अवसर पर बोधगया के मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन सह इमर्शन साइट्स आदर्श सीएलएफ एवं एकता सीएलएफ में एक दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। टीम ने ग्राम परहंडा में विशाल ग्राम संगठन की बैठक में भाग लिया। जहां जीविका दीदियों ने सामुदायिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आयवर्धन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में जीविका के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में आए बदलावों पर विस्तृत चर्चा हुई। एक्सपोज़र टीम को स्टार्ट-अप विलेज उद्यमिता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.