सुकमा, अक्टूबर 15 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 27 सक्रिय माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन-01 के दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर बड़ा इनाम घोषित किया गया था। सरेंडर करने वालों पर कुल 50 लाख का इनाम था। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं।10 महिलाएं, 17 पुरुष शामिल सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले समूह पर कुल 50 लाख रुपये का इनाम था। इनमें एक माओवादी पर 10 लाख रुपये, तीन पर आठ-आठ लाख, एक पर तीन लाख, दो पर दो-दो लाख रुपये और नौ माओवादियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। आत्मसमर्पण करने वाले 27 माओवादियों में 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। इनमें सिटी विंग कमेटी मेंबर के एक सदस्य, 15 पार्टी सदस्य और 11 लोग अग्र संगठन से जुड़े थे। इस बड़े आत्मसमर्पण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.