पीटीआई, फरवरी 23 -- छत्तीसगढ़ के गर्वनर रामेन डेका ने कहा है कि राज्य वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के करीब पहुंच चुका है। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि बीते 2 सालों में 532 माओवादियों को मार गिराया गया। 2704 ने आत्मसमर्पण किया और 2004 को गिरफ्तार किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार की आकर्षक सरेंडर और पुनर्वास नीति के कारण भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जब आतंक का साया हटता है तो विकास की रोशनी अपने आप फैलती है और लोगों का जीवन बेहतर होता है।बस्तर में 1109 करोड़ की विकास योजनाएं माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए दूरस्थ इलाकों में 'नियाद नेल्ला नर योजना' के तहत बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस योजना में 17 विभाग मिलकर 25 कल्याणकारी योजनाओं और 18 सामुदायिक सुविधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.