पीटीआई, फरवरी 13 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर झरना मोड़ के पास, बांंगो थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, दो तेज रफ्तार कारों के आमने-सामने टकराने से यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान धनपत यादव (42) और इंद्रजीत गोंड (43) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए पांच लोगों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से 112 इमरजेंसी सेवा के जरिए पोड़ी-उप्रोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- देहरादून में 3दिन में दूसरा मर्डर, जिम से निकलते ही कारोबारी की गोली म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.