वार्ता, नवम्बर 6 -- छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 तथा विकासोन्मुखी प्रशासनिक प्रयासों से प्रभावित होकर 17 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरुणा (आयु 30 वर्ष) ने आज पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के समक्ष आत्मसमर्पण किया। कमला सोड़ी वर्ष 2011 से माओवादी संगठन से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई थी और इस दौरान उसने मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन में भर्ती, प्रचार, हिंसक गतिविधियों और पुलिस बलों पर हमलों की योजना में भूमिका निभाई थी। वह एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा उस पर 17 लाख रूपये का संयुक्त इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सतत नक्सल विरोधी अभियानों और शासन की जनहितकारी योजनाओं से प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.