रायपुर, फरवरी 27 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' को राज्य में कर मुक्त करने की घोषणा की है। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 'छावा' को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि 'छावा' फिल्म को कर मुक्त करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'छावा' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। यह फिल्म युवा वर्ग को प्रेरित करेगी और छत्रपति संभाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.