रायपुर, अप्रैल 15 -- छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 13 साल के एक लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया। जब बच्ची रोने लगी तो उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक किशोर लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पंडरी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई इस घटना के बाद 13 साल के आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर में बच्ची खेलने के लिए लड़के के घर गई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और उसके साथ रेप किया। जब लड़की रोने लगी तो आरोपी ने उसे उसके घर के बाहर छोड़ दिया और वहां से भाग निकला। अधिकारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.