रायगढ़, जुलाई 23 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से 3 लोगों की मौत हो गई। 22 जुलाई की रात ग्राम गोसाईडीह और मोहनपुर में हथिनी और उसके शावक ने जमकर उत्पात मचाया है। गांवों के करीब हाथियों की मौजूदगी से दहशत है। हाथियों का दल रोजाना गांवों में पहुंचकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन अमला सिर्फ मुनादी करके और जंगलों में नहीं जाने की अपील करके खामोश है। ताजा मामला लैलूंगा रेंज का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लैलूंगा के गोसाईडीह गांव में हाथी ने पांच साल के बच्ची को पटक कर मार डाला। वह घर में सोई थी, तभी हाथी आ धमका। मकान को तोड़ दिया और बच्ची को सूंड से उठाकर पटक दिया। इधर अंगेकेला गांव में भी एक महिला को हाथी ने खेत में कुचल कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करीब एक हाथी अपने शावक के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.