रायपुर, अगस्त 13 -- छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर- अंबागढ़-चौकी जिले में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने है। कांकेर बस्तर जिले से सटे सीमावर्ती थाना क्षेत्र मदनवाड़ा के ग्राम रेतेगांव कारेकट्टा के बीच मंडा पहाड़ में नक्सलियों और डीआरजी टीम के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी के प्रमुख सदस्य विजय रेड्डी और डीवीसी लोकेश सलामे के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच मदनवाडा के जंगल में पहाड़ को फोर्स ने चारों ओर से घेर रखा है। डीआरजी टीम के सपोर्ट में आईटीबीपी सुरक्षा बलों की बैकअप टीम मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी सुरक्षा बल के जवान एरिया को घेर रखा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.