रायपुर, जून 17 -- छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। अनुकूल परिस्थितियों के कारण अब यह बस्तर से आगे बढ़कर दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है और रायपुर को पार कर उत्तर छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रात में ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। हवा की रफ़्तार 60 किमी प्रति घंटे होने की संभावना जताई गई है।इन जिलों में बारिश के आसार रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर छत्तीसगढ़ यानि सरगुजा संभाग के जिलों बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.