रायपुर, अगस्त 20 -- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। साय सरकार में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन विधायकों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने वाले विधायकों में राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है। आज तीन मंत्रियों की नियुक्ति के साथ साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, साय मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और अधिकारी मौजूद थे। राज्य गठन के बाद से छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार तक मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री रहे हैं। शपथ ग्रहण के साथ नए मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए हैं। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.