दंतेवाड़ा।वार्ता, अप्रैल 5 -- छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। दंतेवाड़ा जिले के बस्तर पंडुम के समापन समारोह के लिए ग्रामीणों को ला रही पिकअप पलट गई जिसमें 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जिले के कुआकोंडा थानाक्षेत्र के पालनार की है। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण का हाथ कट कर अलग हो गया है। सभी ग्रामीणों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन सभी ग्रामीणों को पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.