वार्ता, जनवरी 19 -- छत्तीसगढ़ में एक भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। छत्तीसगढ के बलरामपुर जिले के पास रविवार को हुई एक भीषण बस दुर्घटना को राज्य सरकार ने अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक बताया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है तथा कई अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटन...