रायपुर, फरवरी 22 -- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश वाला मौसम बन गया है। बीते 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में एक से दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे सूबे के विभिन्न हिस्सों में न्यनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे सूबे में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पूर्वी छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओले गिरने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार को भी छत्तीसगढ़ में मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.