कोरबा, मार्च 23 -- छत्तीसगढ़ के एक परिवार पर कुदरत ने कहर बरपा दिया। कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब एक परिवार कोसगाई मंदिर जा रहा था। जब वे लोग घर से निकले तब मौसम साफ था। दोपहर को मौसम ने करवट बदला तो इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बारिश से बचने के लिए ये लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, उसी समय आकाशीय बिजली गिर गई। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। दो दिन पहले बलरामपुर में ओले गिरे थे। शनिवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हुई थी। आज बिलासपुर संभाग के कोरबा में यह हादसा हुआ है। आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के कोसगाई की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.